नवनिर्मित पुलिस चौकी का एसपी ने किया उद्वघाटन
कुशीनगर। कप्तानगंज क्षेत्र के मसुरगंज स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी का मंगलवार को उद्वघाटन हुआ । पुलिस चौकी स्थानिय लोगो के सहयोग से निर्माण कराया गया है । एसपी सचिन्द्र पटेल ने नवनिर्मित पुलिस चौकी का फिता काटकर शुभारंभ किया । एसपी ने कहा पुलिस चौकी के निर्माण होने से क्षेत्र के लोगो को सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर पुलिस का बेहतर सहयोग मिलेगा । इसके बाद एसपी ने चौकी परिसर में ब़क्षारोपण किया । इससे पुर्व पुरोहित ने नवनिर्मित चौकी निर्माण हेतु वैदिक मंत्रोचार के बीच उद्वघाटन कराया। इस दौरान सीओ कसया पीयुषकांत राय,एसओ गोपाल पांडेय,एसओ अहिरौली बाजार,एसओ नेबुआ नौरगियां,चौकी प्रभारी राजकुमार आदी मौजुद रहे ।
