06 June, 2026 (Saturday)

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण

कुशीनगर। हाटा क्षेत्र के अहिरौली राय गांव स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता सुधीर राव ने बुधवार को निरीक्षण किया ‌।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिली कमियों को दुरुस्त करने के लिए सीएमओ से मांग की।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता सुधीर राव ने बताया कि इस अस्पताल से चार दर्जन गांव के लोगों को चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है।
 वे इस अस्पताल को गोद देने के बाद अस्पताल परिसर को ऊंचीकरण पेयजल और इंटरलॉकिंग और अन्य सुविधाओं को मुहैया कराएंगे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर के संबंधित डॉक्टरों से जानकारी लिया। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर करने और अन्य जरुरतों को पूरा करने का वादा किया । इस दौरान डाक्टर मुन्ना गौड,सतवंत यादव, अमित राय,संदीप सिंह, अमरजीत प्रसाद,प्रशांत किशोर यादव,अनिल राव,चंदन,अजय कुमार, रवि यादव,राजू गुप्ता, अमित मद्धेशिया, हृदयानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed