06 June, 2026 (Saturday)

स्थानीय लोगों से टोल टैक्स वसूल किये जाने के विरोध में हुआ धरना प्रदर्शन , एसडीएम को सौपा ज्ञापन

( सिद्धार्थनगर ) एनएच-730 बढ़नी व शोहरतगढ़ मार्ग पर गोल्हौरा मुस्तहकम में बने टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय नागरिकों से टोल टैक्स वसूल करने के विरोध में समाजसेवी अनिल अग्रहरि के नेतृत्व धरना प्रदर्शन कर लोगों ने विरोध जताया ।                                      सोमवार को गोल्हौरा मुस्तहकम मे बने टोल प्लाजा पर स्थानीय नागरिकों से टोल टैक्स वसूल किये जाने के विरोध में क्षेत्रीय जनो ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए घंटों सड़क जाम कर दिया जिससे दोनों ओर भारी भीड़ जमा रही। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एसडीएम शिवमूर्ति सिंह के ठोस आश्वासन के बाद उन्हें राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा और समस्या का समाधान न होने की दशा में एक सप्ताह बाद विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव , थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ आरबी सिंह , थानाध्यक्ष ढेबरूआ डीसी चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *