जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
( सिद्धार्थनगर ) दैनिक भास्कर और भारत समाचार के खिलाफ गुरुवार को इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और इसे आपातकाल बताया। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान के बाद प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दैनिक भास्कर और भारत समाचार के खिलाफ गुरुवार को इनकम टैक्स की रेड के इस कार्रवाई को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की थी। जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने पार्टी के संयोजक, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का बयान सुनाकर मामले की गंभीरता का बोध कराया। बोले, पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ है, जो भाजपा सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं। ऐसी सोच बेहद खतरनाक है। सभी को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। ये छापे तुरंत बंद किए जाएं और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए।
जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को सरकारी गुंडागर्दी करार देते हुए इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ चुकी है। इस प्रकरण में एक ट्वीट करके संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा का अंत तय है। भारत समाचार के प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार है। यूपी की जनता आदित्यनाथ और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी।
जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अपील के मुताबिक जिले के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर-शोर से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के खिलाफ सत्ता की इस कार्रवाई का विरोध जताया और इसे आपातकाल बताया है। प्रदर्शन के दौरान जिला संगठन मंत्री विपिन कुमार सागर, सदर विधानसभा अध्यक्ष राम कुमार यादव, बाँसी विधानसभा अध्यक्ष डॉo पवन कुमार गिरी, डुमरियागंज विधानसभा अध्यक्ष सुभाष चन्द्र आर्या, शोहरतगढ़ विधामसभ अध्यक्ष एडo सुमिरन कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामनाथ यादव, विधानसभा अध्यक्ष महिला पूजा गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी मंगलेश दुबे, बक्सी शरद श्रीवास्तव, अरविंद सोनी बब्लू समेत आदि आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
