06 June, 2026 (Saturday)

पुलिस कर्मियों को दी सिस्टम की बारीकियों की ट्रेनिंग भवानीगंज पुलिस ने पीठ पुलिस अधिकारियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

( सिद्धार्थनगर ) । तहसील क्षेत्र के भवानीगंज थाना में शुक्रवार को बीट पुलिसिग व्यवस्था का आगाज किया गया। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय द्वारा पुलिस कर्मियों को  सिस्टम की बारीकियों से रूबरू कराया गया तथा  बीट पुलिस अधिकारियों को उनके कर्तव्य और दायित्व के प्रति सतर्क किया गया । उनमें बीट पुस्तिका, वायरलेस हैंडसेट व असलहा वितरित किया। बीट पुस्तिका पर जानकारी अंकित करने, अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने व गणमान्य लोगों से मदद आदि के बारे में व्यवहारिक जानकारी देते हुए उन्हें ट्रेनिंग दी गई । सिस्टम का रिहर्सल व औपचारिक उद्घाटन के साथ बीट पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने कहा कि  बीट पुलिसिग सिस्टम से अपराध व अपराधियों पर अंकुश तो लगेगा ही, साथ ही बीट पुलिसिग सिस्टम से पुलिस सीधे जनता से जुड़ेगी। आमजन को  सुरक्षा प्रदान होगी। शासन की इस पहल को विभाग व क्षेत्रवासी उत्सुकता भरी निगाह से देख रहे हैं।
इस व्यवस्था के पीछे शासन की मंशा गांव के विवाद को तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारित कर बड़ी घटना होने से रोकना है। साथ ही निस्तारण की सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराना है। महिला हेल्पलाइन 1090 की शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। बताया कि 8 बीट पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। समस्या की स्थिति व निस्तारण को इवेंट क्लोजर पर दर्ज कर सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। इसकी मॉनिटरिग जिले के अधिकारीगण  करेंगे। l
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *