सडक दुर्घटना को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया गया आयोजन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर विधायक ने किया रवाना
( सिद्धार्थनगर ) जनपद में सहायक संभागीय अधिकारी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार से बुद्धवार तक सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आम जनमानस को सड़क दुर्घटना के बारे में जागरूक करने हेतु सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया| आज प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि बिधायक श्यामधनी राही जी के द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आशुतोष कुमार शुक्ला (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन), डॉ. प्रवेश कुमार सरोज (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन), राजेन्द्र कुमार (यात्रीकर अधिकारी), डॉ.पवन मिश्रा (जिलाध्यक्ष प्रधान संघ सिद्धार्थनगर),डॉ. डी के श्रीवास्तव (डी आई ओ एस प्रतिनिधि),डॉ. डी के चौधरी (सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ,श्री राम अक्षयबर यादव जी सहायक उप पुलिस निरीक्षक यातायात , श्री मृत्युंजय कुमार गौण (हेड कॉन्स्टेबल यातायात बिभाग) एवं परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारी, उपस्थित रहे।
