मण्डल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट निर्धारित अवधि में स्थापित हो मण्डलायुक्त मण्डल में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाये ए.वी.राजमौलि
सहारनपुर मण्डलायुक्त श्री ए0वी0राजमौलि ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि मण्डल में लगने वाले सभी आक्सीजन प्लांट को निर्धारित अवधि के भीतर स्थापित कराया जाना सुनिशिचित करें। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर जल की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव के लिए आम आदमी को जागरूक करने के साथ ही सुरक्षात्मक उपाए यथा फागिंग आदि की भी व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अमृत योजना के अंतर्गत कार्य को पूर्ण कराकर अवशेष धनराशि शासन को वापिस भेजी जाए। श्री ए0वी0राजमौलि आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव न होने दें। इसके लिए अपने-अपने स्तर से अभियान चलाकर आपसी समन्वय कर जल की निकासी और संक्रमक रोगों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए। उन्होने कहा कि कहीं पर भी जल भराव की स्थिति न होने पाए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, सेनेटाइजेशन, फाॅगिंग एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान में भी तेजी लाई जाए तथा सभी पात्रों को टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण कम हुआ है खत्म नहीं, इसलिए किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
