06 June, 2026 (Saturday)

सुहाना खान इस ब्लू ड्रेस में लग रही हैं बला की खूबसूरत, मरमेड लुक देख दिल थाम लेंगे आप

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने यूं तो अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया पर उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं। सुहाना के फैन्स उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। शाहरुख की प्रिंसेस भी चाहने वालों का दिल नहीं तोड़ती और सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और दिलकश फोटो पोस्ट करती रहतीं हैं। इस बार उनकी एक तस्वीर ने लोगों को वाह बोलने पर मजबूर कर दिया है।

ब्लू ड्रेस में मरमेड लग रही हैं सुहाना

सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा। ब्लू कलर की बॉडीकॉन ऑफ शोल्डर ड्रेस में सुहाना कमाल लग रही हैं। सुहाना का ये मरमेड लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस फोटो में शाहरुख की लाडली की टोंड बॉडी भी साफ नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर छाईं सुहाना

पिछले दिनों सारा के फैन पेज से फोटो शेयर हुई जिसमें वह बिखरी जुल्फों के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। फोटो में सुहाना का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया। इस सनकिस्ड फोटो में सुहाना ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही थीं, जिसमें उनका निखरा लुक चर्चा में छाया हुआ है। इसके साथ ही सुहाना ने अपनी ड्रेस से मैचिंग ब्लू नेलपेंट भी लगाया था।

सुहाना का कैट लुक हुआ वायरल

बता दें, सुहाना खान इन दिनों पढ़ाई के चलते न्यूयॉर्क में हैं। जहां से सुहाना की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सुहाना अक्सर ही अपने दोस्तों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपनी कैट के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने खुद को भी कैट लेडी बताया था। इस फोटो पर काफी सिलेब्स ने रिएक्ट किया था। सुहाना अपनी जिम वर्क आउट फोटो भी शेयर करती रहतीं हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *