06 June, 2026 (Saturday)

सहारनपुर पुलिस ने 8 दिन में किया 8 लाख की लूट का ख़ुलासा, 8 लूटेरे गिरफ्तार…लूट की रक़म, असलहा/कारतूस व एक बाइक, ऑल्टो कार बरामद…एसएसपी व एसपी देहात ने किया प्रेसवार्ता कर उक्त गुडवर्क का अनावरण…

( सहारनपुर )ज़िलें की पुलिस को अपराध के खिलाफ कई मामलों में बड़ी सफलताएं मिली है, इस बात की जानकारी पुलिस मुख्यालय ने प्रेस नोट जारी कर दी है, बता दें कि सहारनपुर में अपराध रोकने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है, लगातार पुलिस की ओर से जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस का छापेमारी अभियान जारी है, पुलिस कप्तान ने भी कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को सख्त निर्देश दिए हुये है, इसी कड़ी में जनपद पुलिस ने 3 दिन में 13 लूटेरे व शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिसमें अहम बात यह कि जब से ज़िलें की कमान एसपी सिटी राजेश कुमार ने संभाली है उस दिन से ऐसा ही कोई दिन जाता हो जिस दिन अपराधियों की गिरफ़तारी न होती हो और बड़े बड़े खुलासे न हुये हो, उनके द्वारा लगातार दो दिन प्रेसकांफ्रेस में लूट करने वाले व इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर ख़ुलासे किये गये है, अधिकारियों के कुशल निर्देशन में ज़िलें की पुलिस में ऊर्जा का संचार हो रहा है,
 एसपी देहात अतुल शर्मा व सीओ देवबन्द रजनीश उपाध्याय के कुशल नेतृत्व वाली टीम ने ज़िलें में बड़ा खुलासा कर ऐतिहासिक सफ़लता हासिल की है, एसएसपी डॉक्टर एस चन्नाप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर उक्त गुडवर्क का अनावरण करते हुए बताया कि 21 जून को लालवाला रास्ते पर श्मशान घाट के निकट किसान सहकारी समिति लि० जड़ौदा जट के कैडर सचिव विनोद कुमार त्यागी के साथ 4 बदमाशों ने तमंचे दिखाकर व जान से मारने की धमकी देकर 8 लाख रुपये की धनराशि व रसीद बुक, खाद गोदामों की चाबियां, अन्य सामान लूट लिया था, जिंसके सम्बन्ध में क्राइम ब्रांच व पुलिस की सयुक्त टीम को ख़ुलासे के लिये लगाया गया था, सयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद अन्तर्राजिय गिरोह के 8 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के 5 लाख 82 हजार रुपये नगद, अवैध पिस्टल, तमंचे, कारतूस व एक मोटरसाइकिल, ऑल्टो कार बरामद की है। आपकों बतादें एसपी देहात अतुल शर्मा व सीओ देवबन्द रजनीश उपाध्याय उक्त लूट की घटना के खुलासे को लेकर अत्यंत गम्भीर थे, सयुक्त टीम का नेतृत्व कर रहें दोनों अधिकारियों के अथक प्रयास से यह बड़ी क़ामयाबी मिली है, दो लूटेरों अमित व विकास का लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी है, सयुक्त पुलिस टीम ने 8 दिनों में उक्त 8 लाख की घटना का खुलासा किया है, पुलिस के अनुसार लूटेरों के नाम सिकन्दर पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम रनखंडी, काशी उर्फ आकाश पुत्र बीरबल निवासी सत्ती कॉलोनी ज़िला कैथल हरियाणा, करण पुत्र योगेंद्र निवासी रनखण्डी, करण पुत्र रमेश निवासी बेहड़ा थाना बड़गांव, विकास उर्फ राहुल पुत्र यशपाल निवासी ग्राम घड़ी पट्टी जहाज़ वाला ज़िला कैथल हरियाणा, विशाल पुत्र अशोक निवासी रनखंडी, आरिफ़ पुत्र जावेद निवासी हथछोया थाना झिंझाना जनपद शामली, अमित पुत्र गिरधारी निवासी आखेपुर थाना सरधना जनपद मेरठ बताए है। उक्त खुलसा करने वाली टीम में स्वाट, अभिसूचनाविंग व सर्विलांस सहित देवबन्द पुलिस की सयुक्त टीम शामिल रही है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed