06 June, 2026 (Saturday)

कोविड की नियमित बैठक मे डीएम ने दिया निर्देश पांच आक्सीजन प्लांट को करे शीघ्र क्रियाशील

कुशीनगर । कोविड -19 की नियमित समीक्षा बैठक शुक्रवार जिलाधिकारी कार्यालय में हुई ।बैठक मे जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित समीक्षा की गई।
गौरतलब है 24 जून को जिला अस्पताल के कोविड विंग, एल टू अस्पताल में ऑक्सिजन प्लांट क्रियाशील हो गया है। इस क्रम में 5 अन्य ऑक्सिजन प्लांट के भी शीघ्र क्रियाशील करने के लिए डीएम ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम तथा जापानी इंसेफेलाइटिस के दृष्टिगत बीत दिनो तमकुहीराज तहसील के गौरी श्रीराम में पाए मामले की पूरी जिलाधिकारी ने लिया। इसके डीएम ने  जनपद में टीकाकरण के प्रगति की जानकारी हासिल किया। जिले के  खड्डा,  सपहा एवं  सेवरही में लगने वाले ऑक्सीजन पाइप लाइन तथा ऑक्सीजन प्लांट की क्या प्रगति है इस संदर्भ में भी उन्होंने पूछताछ की, तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी प्रकार की मेडिकल सुविधाएं स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने  ने ऑक्सिजन प्लांट के संदर्भ में सिविल वर्क, बिजली, तथा जनरेटर के कार्यों के बारे में भी पूछताछ की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  श्रीमती अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी  विंध्यवासिनी राय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *