06 June, 2026 (Saturday)

कुशीनगर में कुरैशी समाज के लिए पांच सूत्री मांगों मांगे मनवाने को लेकर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

पडरौना कुशीनगर। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के तरफ से बृहस्पतिवार को  राज्यपाल संबोधित ज्ञापन डीएम गैर मौजूदगी में कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। इसमें कुरैशी समाज पर हो रहे उत्पीड़न को रोके जाने की मांग की।
जिला अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी के अगवाई में कुरैशी समाज से जुड़े लोग कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए अपने पांच सूत्रीय राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मांग किया कि वर्षों से बंद पड़े स्लाटर हाउस को आधुनिक तकनीकी के तहत  चालू किया जाए। स्लाटर हाउस बंद हो जाने से कुछ निजी स्लाटर हाउस चलाने वाले दुकानदार मनमाने रेट मीट का कारोबार कर रहे हैं जिससे छोटे मीट के दुकानदारो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सपा सरकार में कानपुर से लेकर हापुड़ तक बंद पड़े चमड़े के कारखाने को खोले जाने की भी मांग की। चेताया कि जीएसटी के नाम पर मीट कारोबारियों से बील के बहाने हो रही वसूली को बंद नहीं किया गया और हमारी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरउद्दीन,ताहिर कुरेशी,मेराज कुरेशी,जमाल कुरेशी,अजगर कुरेशी,अब्दुल्लाह कुरेशी,मोहम्मद हकीम कुरेशी,शमशेर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *