वृक्षारोपण कर नपाध्यक्ष विनय ने डॉ मुखर्जी को बताया राष्ट्रवादी नेता
कुशीनगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 68 वें बलिदान दिवस के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा नगरपालिका के जलकल भवन में पौधरोपण कार्य्रकम कराया गया।
डॉ मुखर्जी को उनके 68वें बलिदान दिवस पर याद करते हुए नपाध्यक्ष ने बताया कि वे एक महान राष्ट्रवादी नेता व चिंतक, प्रखर शिक्षाविद, ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देने और देश की एकता व अखंडता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले महान पुरुष थे।
भारत की अखंडता को अक्षुण्य रखने के संकल्प के साथ उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। देश की एकता और अखंडता का जो पाठ श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने पढ़ाया था।
आज वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चरितार्थ होते दिखाई दे रहा है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना आज साकार हो रही है।यही डॉ. मुखर्जी के प्रति भारत की विनम्र श्रद्धांजलि है।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उनके साथ नगर अध्यक्ष भाजपा प्रमोद साहा, पप्पू सोनी, सभासद राजकुमार चौरसिया, सोनू यादव के अलावा अभय मारोदिया, अभय तिवारी व नगरपालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
