06 June, 2026 (Saturday)

थाना मंडी के उप निरीक्षक द्वारा नफा नाजायत लेकर दहेज लोभियो की मदद करने के विरोध में पीड़िता के पिता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

(सहारनपुर ) मौलाना याकूब बुलंदशहरी ने दहेजलोभियों से अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए  इंसाफ की गुहार हेतू जिलाधिकारी के माध्यम द्वारा प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी आयशा को दहेज की मांग के लिए लगातार प्रताड़ित किया गया मांग पूरी होने में कासिर रहने पर बेटी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया जिसकी शिकायत महिला थाने में की गई महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर उसकी जांच थाना मंडी को भेज दिया
थाना मंडी के प्रभारी द्वारा उप निरीक्षक इंदरजीत सिंह को इस प्रकरण की जांच के लिए मुकर्रर किया गया लेकिन आरोप है कि उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने विपक्षी गणों से साजकर एवं नफा नाजायज लेकर विपक्षी गण की हर मौके पर मदद की जिसका लाभ उन्हें जमानतो में मिला
मौलाना ने आरोप लगाते हुए कहा की उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह द्वारा बार-बार उच्च अधिकारियों के कहने के बावजूद भी अभियुक्त गणों के खिलाफ तत्काल एवं प्रभावी तरीके से एनबीडब्ल्यू 82/ 83 की कार्यवाही भी नहीं कर रहा है
विदेश में रह रहे मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं कर रहे किए गए हैं और ना ही कोई लुकआउट नोटिस जारी करने का प्रयास किया जाए प्रार्थी के अथक प्रयास से वह एडीजी जोन आगरा श्री आनंद कुमार के आदेश से लुक आउट नोटिस जारी कर आया था लेकिन इसके बाद भी संबंधित विवेचक प्रभावी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि वह तो मुकदमा अपराध संख्या 40 / 2019 धारा 498 323 325 307 /109 एवं दहेज अधिनियम 3 /4 महिला थाना  के विवेचक उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह थाना कोतवाली मंडी जनपद सहारनपुर के विरुद्ध धारा 60 पुलिस अधिनियम 18 61 के तहत कार्यवाही करते हुए वक्त मुकदमे की विवेचना उनसे वापस लेकर किसी जिम्मेदार वह इमानदार पुलिस अधिकारी से कराने का कष्ट करें इस ज्ञापन डीजीपी लखनऊ गृह सचिव उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सहारनपुर को भी भेजी गई है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *