06 June, 2026 (Saturday)

कुशीनगर में पडरौना के छावनी में एटीएम के स्क्रीन को तोड़फोड़ करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार,गए जेल

पडरौना,कुशीनगर ।  पडरौना नगर के छावनी स्थित एटीएम मशीन की स्क्रीन तोड़ने के मामले में  पिछले माह हुए वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने एटीएम मशीन की स्क्रीन तोड़ने वाले शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले माह पडरौना नगर के छावनी में एटीएम मशीन के स्क्रीन को तोड़ा गया था। इसमें सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुई थी। इसके बाद पुलिस जांच कर रही थी। इसमें शामिल इरफान कलीम सिद्दीकी पुत्र कलीमुल्लाह गांव नारायण झंगा बाजार थाना हाटा के के रूप में पहचान करते हुए नगर के छावनी मुगलपुरा से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर आर्म एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सुभाष चौक पुलिस चौकी के इंचार्ज आलोक कुमार यादव,कांस्टेबल गिरीश कुमार,कांस्टेबल रणजीत यादव,कांस्टेबल संदीप यादव,कांस्टेबल अजीत यादव शामिल थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *