06 June, 2026 (Saturday)

सीमा सुरक्षा के साथ ही बेहतर समाज निर्माण में एसएसबी की अहम भूमिका : अनुपम शुक्ल एसएसबी द्वारा चार दिवसीय वृहद सामाजिक जनकल्याण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

( सिद्धार्थनगर )  एसएसबी 50वीं वाहिनी का चार दिवसीय वृहद सामाजिक जनकल्याण कार्यक्रम बुधवार से आरंभ हुआ। तुलसियापुर चौराहा स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों से जहां स्कूली बच्चों ने समां बांधी, वहीं एसएसबी ने स्वच्छता, बेटी बचाओ, नशा मुक्ति, बाल विवाह जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर सहयोग का आह्वान किया।
बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ल ने एसएसबी की इस मुहिम को सराहते हुए कहा कि स्पष्ट हो गया है कि सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही एसएसबी बेहतर समाज निर्माण के लिए भी सजग है। एसएसबी देश का एकमात्र ऐसा अर्धसैनिक बल है, जो ऐसे रचनात्मक कार्यों में शामिल हो रहा है। एसएसबी 50वीं वाहिनी के उप सेनानायक अगम दयाल ने एसएसबी के गतिविधियों की जानकारी देते हुए अतिथियों का आभार जताया।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मकसद कोविड-19 के विरुद्ध एकजुटता प्रदर्शित करना है। इस दौरान मरीजों व पशुओं को निशुल्क दवा वितरित किया गया। कार्यक्रम में जीएवी इंटर कॉलेज बढ़नी,अमर बाल विद्या मंदिर व पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज के छात्र-छात्राओं और एसएसबी के महिला-पुरुष सिपाहियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, दहेज गीत,अंग्रेजी गीत,राजस्थानी गीत व नाटक समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।इस दौरान बालीवाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समारोह का संचालन एसएसबी के अवनीश कुमार ने किया। इस मौके पर एसएसबी के उप सेनानायक टीएस बसंता उप कमांडेंट जोध सिंह,सहायक उप कमांडेंट मेडिकल तसनीम खान,विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष मयंक शुक्ल,एसएसबी के महादेव बुजुर्ग बीओपी प्रभारी वरुण कुमार,आशाराम यादव, धनन्जय पाठक, दीपेन्द्र सिंह, सुमेरु गिरी, विश्वनाथ यादव, प्रदीप मौर्य,राम किशोर,आशा शुक्ला,साधना श्रीवास्तव,बालगोविंद यादव,संकेश चौरसिया आदि मौजूद थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *