मृतक सिपाही के परिजनो को एसपी ने पुलिस के तरफ से किया सहयोग
पडरौना। जिले के बिशुनपुरा थाना में तैनात सिपाही की माघ मेले लगी डयुटी के दौरान मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के बाद एसपी के तरफ से मृतक परिजनो को नगद रूपए का सहयोग दिया गया है।
एसपी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 2016 में संदीप कुमार यादव पुत्र देवातादीन यादव निवासी परेन्दा सेंगर गांव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के पुलिस बिभाग मे सिपाही के भर्ती हुए थे। इसके बाद कांसटेबल संदीप यादव कि तैनाती बिशुनपुरा थाना में थी। इसमें इसी वर्ष इनकी प्रयागराज में मांघ मेले में डयुटी लगी थी। इस दौरान मार्ग दुर्घटना में इनकी मौत हो गई थी। इसमें जनपद पुलिस बिभाग कि तरफ से मृतक संदीप के परिवार वालो को 72 हजार रूपए का नगद धनराशि सहयोग के तौर पर दी गई है ।
