06 June, 2026 (Saturday)

प्राथमिक विद्यालयों में पलता है गांव के नौनिहालों का भविष्य–अजय लल्लू

कुशीनगर।आधुनिक शिक्षा प्रणाली में टीचिंग लर्निंग मैटेरियल,शिक्षण माध्यम को सरल व रोचक बनाने का सशक्त माध्यम है।इसके द्वारा छात्र छात्राओं को बोझिल शिक्षा से बचाया जा सकता है ।ये बातें प्राथमिक विद्यालय लतवा मुरलीधर में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी एवं शिक्षा चौपाल में क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को कही। उन्होंने शिक्षकों द्वारा बनायी गयी टीएलएम की सराहना करते हुए कहा कि प्राथमिक स्कूलों में ही गावों के नौनिहालों का भविष्य पलता है।विधायक अजय लल्लू ने 6स्कूलों में समार्ट क्लास संचालित करने के लिए स्मार्ट टीवी मुहैय्या कराने की बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही अजय कुमार तिवारी ने कहा कि मिशन प्रेरणा के तहत टीएलएम मेला और शिक्षा चौपाल में शिक्षकों ने जिस उत्साह, लगन व निष्ठा से कार्य किया है उससे साफ है कि अब प्रेरक ब्लाक का सपना साकार होने में तमकुही मात्र कुछ ही दूरी पर है।बीईओ ने कहा कि तमकुही को प्रेरक ब्लाक बनाना ही अब एकसूत्रीय लक्ष्य है।कार्यक्रम आयोजक नोडल शिक्षक अजय शर्मा ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्तर किया।इस अवसर पर एस आर जीव नागेश्वर दूबे, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शंभू यादव,मंत्री दूवेन्द्र ओझा,जूनियर संघ अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह,अटेवा अध्यक्ष अजय सिंह,मिडिया प्रभारी राजू सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजीलाल कुशवाहा,कौशल किशोर गुप्ता,वसी अहमद,निशा श्रीवास्तव,टुनटुन राय,घनश्याम गुप्ता,सुरेन्द्र कुशवाहा,मुकेश जायसवाल,गुलशन कुमार,प्रद्युम्न राय,अनिल यादव,अमिता मल्ल,प्रदीप मल्ल,संगीता,मनीष विश्वकर्मा,जितेन्द्र यादव,राजकुमार पाल,रविन्द्र कुशवाहा,मीरा कुशवाहा,नीतू श्रीवास्तव,जयप्रकाश कुशवाहा,ब्रजेश श्रीवास्तव,हफीज,निजामुद्दीन,मैनुद्दीन अंसारी,अमित कुमार,नदीम अख्तर,रेखा,विनय यादव,निहारिका सिंह,आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *