06 June, 2026 (Saturday)

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का चार सौ साला पावन प्रकाश पर्व रविवार को मनाया जाएगा

कानपुर । श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के चार सौ साला पावन प्रकाश पर्व को समर्पित महान कीर्तन एवं गुरमत समागम गुरुद्वारा संकट हरण दुख निवारण सरसैया घाट कानपुर द्वारा 14 जून 2021 दिन रविवार शाम 7:30 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक लाजपत भवन लान मोतीझील कानपुर में संपन्न होगा यह जानकारी संस्था के  लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।   उन्होंने बताया कार्यक्रम में प्रमुख पंथ प्रसिद्ध शख्सियत कीर्तनी जत्थे एवं कथा वाचक गुरुवाणी कीर्तन एवं गुरु मत विचार द्वारा सिंह साहब भाई गुरुमुख सिंह जी प्रमुख ग्रंथि अकाल तख्त साहिब जी अमृतसर हजूरी रागी भाई कुलजीत जी नैरोबी वाले भाई गुरुदेव सिंह जी हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर कथावाचक बाबा बंटा सिंह जी की तीसरी पीढ़ी भाई बूटा सिंह जी गुरु तेग बहादुर साहिब जी का कड़ा लेकर आ रहे हैं भाई राजदीप  सिंह जी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर संगत को गुरु चरणों के साथ जुड़ेंगे गुरु का लंगर अटूट वरतेगा ।  इस अवसर पर चांदी के सिक्के का  अनावरण  मुख्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा  और सोने के सिक्के का अनावरण  माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अगले चरण में किया जाएगा । सिक्के की सेवा पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के अमरजीत सिंह पम्मी द्वारा सेवा की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से सरदार इंद्रजीत सिंह सरदार रविंदर सिंह सरदार अमरजीत सिंह पम्मी सरदार जसविंदर सिंह जस्सी सरदार लवी गांधी सरदार कुलवंत सिंह खालसा सरदार राजू वालिया सरदार हरप्रीत सिंह सोनू उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *