हैलेट हॉस्पिटल में तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों में जमकर मारपीट हुई
कानपुर । हैलेट हॉस्पिटल में देर रात तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों में जमकर मारपीट हुई खास बात यह रही कि पुलिस के सामने ही जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों को बुरी तरह पीटा घटना के बाद तीमारदारों ने डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है ।बताया जाता है कि फतेहपुर शराब कांड में आए लोगो ने डॉक्टरों पर सही तरह से इलाज ना करने का आरोप लगाया जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और जूनियर डॉक्टरों ने सभी तीमारदारों को इमरजेंसी के बाहर निकालते हुए जमकर पीट डाला
