06 June, 2026 (Saturday)

पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

कुशीनगर । क्षेत्र के सिधुवा बाजार बसहिया नौका टोला गांव में बुधवार को जिला स्तरीय डे टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता  की तरफ से आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहले दिन मैच खेला गया। इसमें बसहिया और मोहन पट्टी के टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसके बाद अन्य क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बीच 6-6 ओवरों का मैच हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए  मुमताज अहमद ने कहा कि प्रतियोगिताओं में किसी की हार व जीत नहीं होती है। इसमें एक विजेता तो दूसरा उपविजेता होगा। निगम उर्फ डब्लु अंसारी ने कहा खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना का ध्यान रखना चाहिए। । इस दौरान धनंजय राव, मार्कंडेय खरवार,रोहित गौतम, रेयाज अंसारी, संजय चौहान,अरविंद कुमार गोलू कुशवाहा, इसलुउद्दीन चौधरी,रवि कुमार,गोलू शुक्ला,इसराफिल अंसारी,अभिषेक गौतम, मनोज चौहान,मिथुन खरवार,शाहनवाज अहमद,रोशन चौधरी,हरिराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *