06 June, 2026 (Saturday)

स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को सिखाया जाएगा कोडिंग प्रोग्राम

(सिद्धार्थनगर)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रत्येक छात्र/छात्रा को कोडिंग सिखाये जाने के अन्तर्गत सोमवार को प्रदेश में सर्वप्रथम सिद्धार्थनगर में स्मार्ट क्लास एवं कम्प्यूटर कोडिंग प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ।
स्थानीय राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आयोजित उद्घाटन समारोह में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा बर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्मार्ट क्लास के माध्यम से कक्षा 6-12 तक के बच्चों को कोडिंग प्रोग्राम सिखाया जायेगा। मंत्री ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इस तरह की कोडिंग क्लास संचालित करायी जायेगी। इसके अन्तर्गत एप, वेवसाइट बनाने की ट्रेनिंग दी जायेगी। मंत्री ने आईसीआई बैंक, स्माइल फाउन्डेशन तथा बिरला कैपिटल फाउन्डेशन को सीएसआर मद से सहयोग करने हेतु धन्यवाद दिया। सांसद जगदम्बिका पाल ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्मार्ट क्लास एवं कम्प्यूटर कोडिंग प्रोग्राम के उद्घाटन की सराहना की। सांसद ने कहा कि आज हमारे देश और प्रदेश की महिलाएं सश्क्त है। महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या इन्टर कालेज की 100 छात्राओं को आईआईटी दिल्ली के बीटेक कम्प्यूटर सांइस राहुल खण्डेलवाल को-फाउन्डर नाॅचप द्वारा कोडिंग सिखाई जायेगी। इन छात्राओं द्वारा प्रशिक्षण के उपरान्त साफटवेयर डेवलपमेन्ट का कार्य किया जा सकेगा। जिससे आईटी और कम्प्यूटर क्षेत्र में छात्राओं को भविष्य में लाभ मिलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ सीडीओ पुलकित गर्ग एवं गर्ल्स कॉलेज की शिक्षिकायें व छात्राएं उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *