06 June, 2026 (Saturday)

मुख्यमंत्री ने किया 73.32 करोड़ की लागत से विद्दुत उप केंद्र पड़रौना का शिलान्यास

कुशीनगर।  मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उ0 प्र0 पावर कॉर्पोरेशन के योगदान की प्रशंसा करते हुये कहा कि वर्तमान सरकार प्रारम्भिक काल से ही ऊर्जा उत्पादन पर जोर देती रही है जिसका सार्थक परिणाम अब प्रदेश वासियीं को 25 हजार मेगावाट में अभूतपूर्व  विद्युत वृद्धि के रूप में मिल रहा है।
मुख्यमंत्री शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विद्दुत उप केंद्रों का वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलो मे  571.57 करोड़ की लागत से 220 केबी की क्षमता वाले 09 उप केंद्रों के लोकार्पण, तथा 220 केवी के 10 उपकेंद्रों, 120 केवी के 6 उपकेंद्रों  का शिलान्यास एंव  1347.91 करोड़ से तैयार होने वाले उप केंद्रों का वीडियो क्रान्फेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। इसमे कुशीनगर जनपद मे 73.32 करोड़ की लागत से 2×40 एमबी क्षमता वाले 132 केवी विद्दुत उप केंद्र पड़रौना भी शामिल है।
 उन्होंने कहा कि इससे सभी कमिश्नरी भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार विगत 4 वर्षों के दौरान विना भेदभाव के रोस्टर अनुसार जनपद मुख्यालयों पर 24 घण्टे, तहसील मुख्यालयों पर 20-22 घण्टे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18-19 घण्टे विद्दुत सप्लाई कर रही है, उन्होंने कहा कि विद्दुत उत्पादन के छेत्र में प्रदेश सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है जो सभी के प्रयासों का परिणाम है,। उन्होंने प्रदेश में लाकडाउन का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरी जनता अपने घरों के अंदर थी उस समय उ0प्र0 कॉर्पोरेशन ने नियमित विद्दुत सप्लाई किया ,तथा विद्दुत के जरिये ही सभी कार्यों को सुचारू रूप से सफलता मिली।इस अवसर पर मुख्य अभियंता हरिनंदन प्रसाद, अधीक्षण अभियंता डीपी जोशी, अधिशासी अभियंता राम सुरेश सहित चमन यादव व अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *