06 June, 2026 (Saturday)

कोविड-19 पर WTO में भारत-दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव को खारिज करें बाइडन, सांसदों का आग्रह

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) से चार शीर्ष रिपब्लिकन सांसदों ने शुक्रवार को  भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा कोविड-19 वैक्सीन को लेकर  विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organisation, WTO) में पेश किए गए प्रस्तावों को स्वीकार न करने का आग्रह किया। सांसदों ने पत्र लिख यह आग्रह किया है। सांसद  माइक ली (Mike Lee), टॉम कॉटन (Tom Cotton), जोनी अर्नस्ट (Joni Ernst) व टोड यंग (Todd Young) ने बाइडन से WTO में आए प्रस्ताव को खारिज करने को कहा है। दरअसल, भारत और दक्षिण अफ्रीका ने एकजुट हो कोविड वैक्सीन को लेकर पेटेंट के अधिकारों को माफ करने को कहा है ताकि इसकी सप्लाई बेहतर हो सके। सांसदों ने बाइडन को लिए गए पत्र में कहा, ‘भारत, दक्षिण अफ्रीका व अन्य देशों की ओर से WTO में एक प्रस्ताव दिया जा रहा है जिसमें कि कोविड-19 से संबंधित सभी तरह के बौद्धिक संपदा अधिकारों को माफ कर दिया जाए।’

इस क्रम में WHO प्रमुख टेड्रोस अधनम घेब्रेसेयस ने भी कहा कि वैक्सीन विकसित करने की क्षमता रखने वाले देशों को विश्व व्यापार संगठन से विशेष आपातकालीन प्रावधानों में प्रदान किए गए बौद्धिक संपदा अधिकारों को माफ करना शुरू करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि WHO जल्द ही उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगा, ताकि उत्पादन में आने वाली बाधाओं व रुकावटों को खत्म किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *