06 June, 2026 (Saturday)

मौलाना खुशनूद रजत पदक से हुए सम्मानित मौलाना खुशनूद को लोगों ने दी बधाई

 ( सिद्धार्थनगर )   डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर निवासी मौलाना  खुशनूद  हैदर रिजवी को ख्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय में 5वें  दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदी  बेन पटेल  द्वारा  मेडल देकर  सम्मानित किया गया lसमारोह में  सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अंक लाने वाले छात्रों को स्वर्ण और रजत पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथ से छात्रों और छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।  फ़ारसी विभाग एमए पर्शियन के छात्र मौलाना सैय्यद खुशनूद हैदर रिज़्वी हल्लौर निवासी  है। उनके राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर मौलाना मोहम्मद हसन. मौलाना महफूज हुज्जत. महबूब हल्लौरी. आफताब रिजवी. नायाब हैदर. ताकीब रिजवी. कसीम रिजवी. काजिम रजा. काजिम मेहंदी रिजवी. कामयाब बबलू आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी हैl
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *