06 June, 2026 (Saturday)

संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु नगर पंचायत कर्मियों के साथ बैठक सम्पन्न

(सिद्धार्थनगर ) नगर पंचायत बढ़नी के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण पर नगर पंचायत कर्मियों और यूनिसेफ के साथ सोमवार को एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी , इस दौरान सभी का क्षमता वर्धन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बढ़नी राजन कुमार गुप्ता ने सभी सफाई कर्मियों एवं समस्त अधीनस्थ कर्मचारियों का क्षमता वर्धन करते हुए कहा कि नगर में सभी को जलजनित रोगों , चूहों से उत्पन्न होने वाले रोगों तथा मच्छरों से उत्पन्न होने वाले रोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। तदुपरान्त संचारी रोगों से बचाव के तरीके पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस दौरान यूनिसेफ वीएमसी राजन , कम्प्यूटर आपरेटर ऋषभ गुप्ता तथा सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *