06 June, 2026 (Saturday)

एसएसबी ने भारतीय मुद्रा के साथ तस्कर को पकड़ा

(सिद्धार्थनगर )। सीमा चैकी खुनुवा के जवानों ने सीमा स्तम्भ संख्या 556(53) के पास से भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर को अवैध रूप से भारत से नेपाल भारतीय मुद्रा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर बृज किशोर शुक्ला पुत्र पारस नाथ शुक्ला निवासी कबीरनगर, थाना एकौना, जिला श्रावस्ती है। एसएसबी ने जब्त किए रूपये व तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवा को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया। इस दौरान मुख्य आरक्षी बृज मोहन, दिब्याशु कुमार, आरक्षी अर्जुन यादव, धर्मेंद्र वर्मा शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *