06 June, 2026 (Saturday)

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

(सिद्धार्थनगर )। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में शतरंज महिला वर्ग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो॰ सुरेन्द्र दूबे द्वारा फीता काट कर किया गया।
कुलपति ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रतिभागी के साथ शतरंज भी खेले। खेल के निर्णायक की भूमिका में अरुण कुमार त्रिपाठी सचिव शतरंज एसोसिएशन सिद्धार्थनगर व अरविन्द गुप्ता खेल प्रशिक्षण रहे। फाइनल मैच एमएलके पीजी कालेज बलरामपुर की प्रतिभागी रुखसार फातिमा खान व सौम्या गुप्ता के बीच खेला गया। जिसमें रुखसार फातिमा खान विजेता व सौम्या गुप्ता उपविजेता रहीं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ॰ दीपक बाबू मिश्र द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार, शतरंज किट व सर्टिफिकेट वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ॰ जयसिंह यादव, खेल सचिव डॉ॰ आदित्य सिंह, प्रतिभागी अंकिता दूबे, मिनाक्षी तिवारी, अंकिता गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *