06 June, 2026 (Saturday)

डुमरियागंज बीआरसी परिसर में आयोजित बैठक में प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापको को बी ई ओ ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

(सिद्धार्थनगर)  तहसील मुख्यालय डुमरियागंज स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र  प्रांगण में बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापको व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की  एक आवश्यक बैठक  आयोजित की गई। बैठक में बी ई ओ श्याम प्रताप सिंह ने सुचारू शिक्षण कार्य को लेकर शिक्षकों को जरूर दिशा निर्देश दियाl साथ ही चेतावनी दी की शिक्षण कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगीl
 बैठक को संबोधित करते हुए बी ई ओ श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि  विद्यालय खुलने से  पूर्व विद्यालय के समस्त शिक्षण  संबंधित व्यवस्था को सभी शिक्षक  चाक-चौबंद कर ले किसी भी दशा में लापरवाही   बर्दाश्त नहीं  की जाएगी।  खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि 1 मार्च से विद्यालय खुल रहे हैं ऐसे में शिक्षक साफ सफाई, बैठने की व्यवस्था व मध्यान्ह भोजन योजना का कार्य पूर्ण कर ले। जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दो दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी पर चल रहा है जिसको गंभीरता के साथ लेकर उसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन करेंl  इस मौके पर एआरपी अरविंद अग्रहरि ने बताया कि मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला चल रहा है जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा इस अभियान में अभिलेखों का लेखीकरण पूर्ण कर लें तथा प्रिंट रिच सामग्री व मॉड्यूल को व्यवस्थित कर ले। उन्होंने यह भी बताया कि सभी विद्यालयों की जियो टैगिंग होनी है जिसमें भौतिक संसाधनों पर सूचना अंकित किया जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि ज्ञानोत्सव का आयोजन सभी विद्यालयों पर किया जाए। जिसमें अभिभावकों को आमंत्रित करके विद्यालय की गतिविधियों को मिशन प्रेरणा के तहत अवगत कराया जाए। इस मौके पर यूनिसेफ के शोएब अख्तर ने बताया कि दिमागी बुखार को लेकर सभी लोग सजग रहें और बैठक के माध्यम से अभिभावकों को साफ सफाई के लिए जागरूक करें। उन्होंने आगे बताया कि 1 मार्च से 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा तथा 10 मार्च से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। बैठक को नसीम अहमद, मिर्जा महबूब हसन. आबिद रिजवी आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर धर्मराज दूबे, आबिद रिजवी, मुस्ताक अहमद, शिवाजी, अमित मिश्रा, नफीस हैदर, राममिलन, बशीर फारुकी, राम अज्ञेय गौतम, गिरधर पांडे, नदीम, नंदलाल, तालिब हुसैन, राहत जहां, नीलम गुप्ता, स्वाती मौर्या, अंजुम दिलनशीन. रईस अहमद. आफताब आलम. रुहेल अहमद .सूर्यनाथ पांडे. जियाउल हुदा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *