एसएसबी ने नेपाली सिगरेट के साथ तस्कर को पकड़ा
(सिद्धार्थनगर )। एसएसबी 43 वाहिनी सीमा चैकी अलीगढ़वा के जवानों ने सीमा स्तम्भ संख्या 550 (45) के पास से एक तस्कर को 390 पैकेट नेपाली सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया। जिसका नाम दीपक पुत्र बजरंगी निवासी जहदी नगरपालिका कपिलवस्तु वार्ड नंबर 11 थाना तौलिहवा, जिला कपिलवस्तु (नेपाल) है। बरामद सामान व तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान सीमा चैकी अलीगढ़वा की पेट्रोलिंग पार्टी मंे सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी प्रदीप कुमार रेड्डी व कपिलदेव शामिल रहे।
