बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय जनसभा संपन्न
कुशीनगर l छितौनी विकास खंड खड्डा के अंतर्गत ग्राम सभा केशव पट्टी में बहुजन समाज पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसके मुख्य अतिथि ( उ.प्र.) प्रदेश अध्यक्ष बसपा मा.भीम राजभर और कुशीनगर जिलाअध्यक्ष बसपा मा.रमेश कुमार रहे तथा विशिष्ट अतिथि सुदर्शन प्रसाद,रामसमुझ पासवान, सुरेश प्रसाद, आनंद दुबे, कृष्णा पांडेय, सलामुद्दीन अंसारी, सुग्रीव राजभर, सुभाष गौतम,शंभू गौतम, मुकेश उर्फ पप्पू मद्धेशिया, रामनांंथ चौहान, जितेंद्र कुमार यादि मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी गरिबों और दलित समाज के लिए काम करती है गरिबों को देख-रेख करने वाली पार्टी है तो बहुजन समाज पार्टी ही है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। बसपा के कार्यकर्ता खड्डा पूर्वी वार्ड सं 6 से जिलापंचायत सदस्य सलामुद्दीन अंसारी,जिलापंचायत सदस्य अजीमुद्दीन अंसारी, जिलापंचायत सदस्य राजेश यादव,जिoपंo सदस्य विजय कुशवाहा, जमालुद्दीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, पूर्व प्रधान सुग्रीव राजभर इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
