06 June, 2026 (Saturday)

दोनों देशों के बीच सवारी साधनों का आवागमन शीघ्र शुरू हो जायेगा: हृदयेश

( सिद्धार्थनगर ) नेपाल सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने नेपाल भारत सीमा क्षेत्र के बीच भारतीय सवारी गाड़ियों के नेपाल में प्रवेश पर बातचीत के दौरान बताया कि भारतीय सवारी गाड़ियों के प्रवेश हेतु निर्णय हो चुका है , दोनो देशोके मध्य कुछ प्राविधिक कारणों से रूकावटें है जो बहुत जल्द ही दूर हो जायेगा और आवागमन शुरू हो जायेगा ।
कपिलवस्तु जिले में भ्रमण पर केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने  वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच सवारी साधनों के आवागमन शुरू हो जाने से नेपाल में विदेशी पर्यटकों की आवक बढेगी जिससे नेपाल की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी । कहा कि सीमा पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों को रूपये का ब्यौरा देने की पहले से ही व्यवस्था है किन्तु पाँच हजार रु पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं है।
भारत और नेपाल का सिर्फ राजनीतिक सम्बन्ध नहीं है अपितु सदियों पुराना रोटी और बेटी का सम्बन्ध है। दोनों देशों के मध्य आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस दौरान चेम्बर आफ कामर्स कपिलवस्तु के अध्यक्ष महादेव पोखरेल, पूर्व चेयरमैन राम नरेश उपाध्याय, वरिष्ठ माओवादी नेता जाबेद आलम खां, रामदास चौधरी,नेकपा के नगर अध्यक्ष संदीप मौर्या, हैदर अली,शाहिद खान, विजयनगर व्यापार संघ अध्यक्ष गोबिंद सापकोटा आदि लोग मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *