23 July, 2026 (Thursday)

महिलाओं का सम्मान सिर्फ सपा सरकार में ही संभवः जुबैदा

(सिद्धार्थनगर )। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही महिलाओं एवं बालिकाओं कि मान सम्मान बढ़ा था। जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं ग्राम प्रधान जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचाने का काम सपा ने किया था। वहीं समाजवादी पेंशन भी महिलाओं को मिलता था। जिसे भाजपा सरकार ने बंद करके आधी आबादी के साथ धोखा किया है। यह बांते समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य महिला आयोग सदस्य जुबैदा चैधरी ने कहीं। वह शनिवार को  सपा जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजनी नायडू की जंयती के अवसर पर समाजवादी घेरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने ने कहा कि सपा सरकार में भारी संख्या में पहली बार महिला सिपाहियों की भर्ती हुआ था। जिसके कारण महिलाओं में सुरक्षा का माहौल बढ़ा था। पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी  1090 पुलिस सेवा, 102 एंबुलेंस, इंटर पास बालिकाओं साइकिल, 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का काम किया था। उसे भी भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। जिसके कारण भाजपा सरकार से बालिकाओं में आक्रोश व्याप्त है। सपा महिला सभा की पूर्व उपाध्यक्ष बिभा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में जबसे योगी के अगुवाई में भाजपा की सरकार बनी है महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ गया है। महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म, हत्या की घटनाएं बढ़ गई है। जिसे रोक पाने में सरकार फेल साबित हो रही है। सयुस की प्रदेश सचिव सुभांगी भारत ने कहा कि बालिका एवं महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकल कर अपने हक की लड़ाई लड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा की पूर्व महिला सभा अध्यक्ष चमन आरा राइनी व संचालन महा सचिव अनीता द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम को शालिनी त्रिपाठी, शाहजहाँ बेगम, रागिनी यादव, माधुरी, जानकी यादव, सुमन यादव, मोनी यादव, श्याम सुंदरी, नन्दनी शुक्ला, सोनी शर्मा, सीता गौड, इंद्रावती आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व प्रत्याशी शोहरतगढ़ उग्रसेन सिंह, डुमरियागंज चिंकू यादव, नपा अध्यक्ष बांसी पटवारी राइनी,पूर्व नपा अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, उपाध्यक्ष सरफराज भ्रमर, अंबिकेश श्रीवास्तव, केपी कन्नौजिया, दिलीप पाठक, जोखन चैधरी, विजय यादव, सब्बू सलीम, शैलेंद्र शर्मा, घनश्याम जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कब्बडी प्रतियोगिता में विद्दा भारती परिषद के तत्वावधान में प्रदेश एवं नेशनल स्तर पर प्रतिभाग करने के अवसर पर माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed