06 June, 2026 (Saturday)

दवा विक्रेता समिति बर्डपुर इकाई का गठन बर्डपुर

(सिद्धार्थनगर )। दवा विक्रेता समिति बर्डपुर की बैठक शुक्रवार को बर्डपुर स्थित सिद्धार्थ महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक के बाद बर्डपुर इकाई का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मो. जमील सिद्दीकी ने कहा कि अभी तक दवा व्यापारियो का शोषण होता रहा है, लेकिन अब किसी भी प्रकार का शोषण कोई दवा व्यापारी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दवा व्यापारियों की समस्याओं का हल करने के लिए ही संगठन बनाया गया है। ताकि किसी भी प्रकार का समस्या न होने पाए। जिले से आये पदाधिकारियो ने बैठक को और मजबूत बनाने के लिए विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने दवा विक्रेता समिति बर्डपुर इकाई की गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशफाक अहमद खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महासचिव शोएब अहमद, कोषाध्यक्ष अभय मोदनवाल, संगठन मंत्री मिथलेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, संयुक्त मंत्री राजेश जायसवाल, संरक्षक अब्दुल हकीम, सचिव प्रमोद जायसवाल, अरविंद कसौधन, लवकुश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रामानन्द, मसूद अहमद, शिवपूजन चैधरी, अब्दुल रब, शिव कुमार, बनाया गया है। इस दौरान बर्डपुर, मोहाना, मोहनाजोत, मंझरिया, रमवापुर, चैनपुर, युसफपुर, गौरा क्षेत्र के दवा विक्रेता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *