06 June, 2026 (Saturday)

दिव्यांगजनों के समस्या निस्तारण हेतु विशेष कैम्प

(सिद्धार्थनगर )। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरूवार को दिव्यांगजनों के समस्याओं के निस्तारण हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।   सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित कैम्प में दिव्यांगजन के लाइसेंस एवं विशेष रूप से अनुकूलित वाहनों के पंजीयन संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने तथा परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजनो को प्रदत्त रियायतों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद प्रवर्तन अधिकारी द्वारा हेलमेट एवं दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान 45 वाहन चालकों का चालान किया गया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला, एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज, संभागीय निरीक्षक सुशील कुमार, यात्रीकर अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी एजाज खान एवं परिवहन विभाग के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *