06 June, 2026 (Saturday)

अहिरौली राजा ने तमकुहीरोड को 44 रनों से हराया जेएमडी टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता

(कुशीनगर) गुरुवार को दुदही विकास खंड के दुमही में श्री देवामन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित जेएमडी टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन प्रथम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें कुबेरस्थान ने सपही खुर्द को 77 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया। टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अहिरौली राजा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर विरोधी टीम को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी सपही खुर्द की पूरी टीम 8 वेंओवर में 96 रन के स्कोर पर आलआउट हो गई। इस प्रकार कुबेरस्थान ने 77 रनों से मैच जीतकर कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। बल्लेबाजी में 38 रन बनाने वाले खिलाड़ी प्रशांत ने गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिया। वह मैन आफ दि मैच चुने गए। रंजन कुमार सिंह, पिंकू खरवार ने अंपायरिंग, ओमप्रकाश खरवार, दिलीप खरवार ने स्कोरिंग व नेहरु आर्य व विशाल तिवारी ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदित्य जायसवाल, विशिष्ट अतिथि संजय राय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी, राम इकबाल कुशवाहा, रमेश पटेल राजू आर्य, उमेश कन्नौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।  जितेंद्र गुप्ता, पप्पू तिवारी, दहारी चौहान, ओमप्रकाश, टीपू, बुलेट, हिमांशु, आदित्य, सर्वेश, रामू, मंगरु, विकास, अरविंद, विशाल, नंदू तिवारी,  हरेंद्र पटेल, विनोद शर्मा, दुर्गेश खरवार, नेहरु, अभिषेक तिवारी, हरेंद्र पटेल, दिलीप, मनोज आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *