06 June, 2026 (Saturday)

हेल्थ चेकअप कैम्प में चालकों की सेहत की जांच

(सिद्धार्थनगर )। परिवहन विभाग के तत्वाधान में मनाया जा रहा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को एनएचआई के सहयोग से एन एच-28 पर स्थित टोल प्लाजा तिलौली पर रोड सेफ्टी कार्यक्रम एवं चालकांे का हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया।
हेल्थ चेकअप कैम्प में डॉक्टर सीबी चैधरी (फिजिसियन), डॉक्टर राकेश वर्मा (नेत्र विशेषज्ञ), डॉक्टर अवधेश पासवान (एनेस्थेसिया) एवं हरीश चंद्र द्विवेदी नेत्र विशेषज्ञ सहायक उपस्थित रहे। कैम्प में 45 वाहन चालकों का स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इसके बाद लेन ड्राइविंग एवं रॉंग साईड ड्राइविंग के संबंध में लोगो को जागरूक किया गया एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। सिद्धार्थ चैराहा, बेलहिया तिराहा, सांडी तिराहा पर कुल 35 वाहनो को चेक करने के बाद चालान किया गया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला, प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज, संभागीय निरीक्षक सुशील कुमार, रामाश्रय पांडेय, टीम लीडर एनएच-233, एके उपाध्याय, राजू खेमानी, देवानंद, विनय कुमार, धीरेन्द्र दुबे सहित आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *