एसपी ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
(सिद्धार्थनगर )। पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने सोमवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्माणाधीन बहुमंजिला बैरक का भी निरीक्षण किया। संबंधित जिम्मेदारों को गुणवत्तापरक एवं समय से कार्य पूर्ण करने को कहा गया।
एसपी ने निरीक्षण में सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर हकीकत देखी। उन्होंने क्षतिग्रस्त भवनों को मरम्मत करवाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। गंगा बैरक व लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
