06 June, 2026 (Saturday)

स्कार्पियो से बरामद 43 पेटी अंग्रेजी शराब, तस्कर गिरफ्तार कुबेस्थान पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

(कुशीनगर )। कुबेस्थान पुलिस एवं स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र के कठकुईया तिराहा से एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में लादकर बिहार भेजी जा रही 43 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा।जानकारी के अनुसार कुबेरस्थान पुलिस एवं स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह 7:25 बजे के करीब थानाक्षेत्र के उक्त तिराहा पर स्थित सेमरा हरदो गांव के पास एक सफेद रंग की स्कार्पियो नं. बीआर 22पी 8743  को रोक तलाशी ली तो उसमें 43 पेटी अंग्रेजी शराब मिला। वाहन सहित तस्कर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम अरविंद शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी मीरअलीपुर,थाना थावे, जिला गोपालगंज, बिहार बताया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, एसआई संतोष कुमार यादव, हे0कां0 रामस्वरूप यादव, कां. रामनिवास यादव एवं स्वाट टीम से रणजीत यादव, शिवानंद सिंह, चंद्रशेखर यादव,विनोद यादव आदि शामिल रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *