मठिया भोकरिया ने 36 रनों से जीता मैच जेएमडी टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता
(कुशीनगर )। सोमवार को दुदही विकास खंड के दुमही में श्री देवामन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित जेएमडी टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मठिया भोकरिया ने महुअवां कारखाना को पराजित कर अगले दौर में जगह बना लिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मठिया भोकरिया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 91 रन बनाकर विरोधी टीम को जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी महुअवां कारखाना की पूरी टीम 7 वेंओवर में 55 रन के स्कोर पर आलआउट हो गई। इस प्रकार मठिया भोकरिया ने 36 रनों से मैच जीतकर कर अगले दौर में जगह बना ली।
रंजन सिंह व सत्येंद्र खरवार पिंकू ने अंपायरिंग, दिलीप खरवार व विकास तिवारी ने स्कोरिंग तथा प्रिंस शुक्ल व सोनू ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जितेंद्र गुप्ता, पप्पू तिवारी, दुर्गेश खरवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, पप्पू तिवारी, दहारी चौहान, ओमप्रकाश, टीपू, बुलेट, हिमांशु, आदित्य, सर्वेश, रामू, मंगरु, विकास, अरविंद, विशाल, नंदू तिवारी, हरेंद्र पटेल, विनोद शर्मा, दुर्गेश खरवार, नेहरु आदि मौजूद रहे।
