06 June, 2026 (Saturday)

यातायात नियम उलंघन में 30 वाहन चालकों का चालान

(सिद्धार्थनगर )। परिवहन विभाग के तत्वाधान मंे 21 जनवरी से मनाया जा रहा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 17वें दिन सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में दिव्यांगजनों हेतु ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य प्राविधानों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। लेन ड्राइविंग एवं रॉन्ग साईड ड्राइविंग के सम्बंध में जागरूक किया गया। अभियान के तहत नियम उलंघन करने वाले 30 वाहन चालकों का चालान की कार्यवाही की गयी। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला, एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज, सुशील कुमार संभागीय निरीक्षक एवं समस्त प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *