पंचायत चुनाव दमखम से लड़ेगी सपाःलालजी यादव
(सिद्धार्थनगर )। समाजवादी पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। जिला पंचायत सदस्य पद के आवेदन करने वाले लोगों के जनाधार को आंकलन एवं आपसी रजामंदी कराकर जिला कमेटी नाम तय करेगी। इसके लिए वार्ड वार बैठक किया जाएगा।
यह बांते समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहीं। वह शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला इकाई की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी चुनाव में भी तरजीह देंगी। बूथ इकाई को अगर मजबूत सही ढंग से करने के साथ ही वहां के पदाधिकारियों के सुख दुःख में शामिल रहे तो पंचायत चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित है। यादव ने कहा कि सपा सरकार में ही समाज के दबे कुचले लोगो को आरक्षण के माध्यम से प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, प्रमुख के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर काबिज हुए थे। आज भाजपा के लोग हमारे अधिकारों को समाप्त करने पर उतारू है। सपा शीघ्र ही ब्लॉक स्तर पर भाजपा सरकार के किसान बिल के विरोध में किसान सम्मेलन करेगी। पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व प्रत्याशी शोहरतगढ़ उग्रसेन सिंह व निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जो जमीन पर संघर्ष करेगा। उसको निश्चय ही मुकाम हासिल होगा। बैठक का संचालन कमरुजमा खान ने किया। वीरेंद्र तिवारी, सरफराज भ्रमर, इंद्रासना त्रिपाठी, जोखन चैधरी, नागेन्द्र नाथ चैबे, बाबूराम यादव, पटवारी राइनी, प्रदीप पत्थर कट्ट, चंद्रजीत जायसवाल, केपी कन्नौजिया, विजय यादव, अनिरुद्ध यादव, डाक्टर धीरेन्द्र यादव, तुफैल अहमद, खुर्शीद अहमद, तेज सिंह, चंचल रावत, शालिनी त्रिपाठी,सब्बू सलीम, हरीराम यादव, सोनू यादव व कलाम सिद्दीकी ने संबोधित किया। राम सजीवन पांडेय, अनूप त्रिपाठी, रामू यादव, हारुन, शशांक त्रिपाठी, अनुराग जायसवाल, राकेश दुबे, सतीश चैधरी, चंद्रजीत यादव, पप्पू जायसवाल,राकेश यादव, संजय,उमेश यादव,फूल चंद चैधरी,अमित यादव, अशोक पांडेय, अमिरेद्र दूबे, कृष्ण नंदन यादव, बीके आदि मौजूद रहे।
