06 June, 2026 (Saturday)

पंचायत चुनाव लड़ाने की घोषणा के बाद भाजपा में बौखलाहटः अखिलेश पति त्रिपाठी दिल्ली सरकार में माॅडल टाउन से विधायक व जिला सिद्धार्थनगर के प्रवेक्षक ने किया प्रेसवार्ता

(सिद्धार्थनगर )। आम आदमी पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव लड़ाने की घोषणा करने के बाद से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से बौखला गई है। पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं को डरा धमका रही,लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं। जनता हित के लिए गांव-गांव चैपाल लगाकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की कमियां और दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
उक्त बातें रेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिल्ली सरकार में मॉडल टाउन से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था का तो भगवान मालिक है। भाजपा के जंगल राज मॉडल की सच्चाई जब आम आदमी पार्टी जनता के बीच मे जाकर बताने लगी तो वह सत्ता का दुरुपयोग करके आप में विधायक को गलत तरीके से जेल भेजवा दिया गया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार चाहे जितना मुकदमा दर्ज करवा दे, लेकिन आम आदमी पार्टी डरने वाली नही है। वह सरकार के कुशासन को गांव गांव जाकर लोगांे को बताने का कार्य करेगी। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिना पैसा लिए जनता का कोई काम नहीं किया जा रहा है। छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, किसानो को इस ठंडक में रात में जगकर छुट्टा पशुओं से अपने फसल को बचाने में लगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर छुट्टा पशुओं को गौशाला नही पहुंचाया गया तो आम आदमी पार्टी खुद किसानों के साथ सभी छुट्टा पशुओं को इक्कट्ठा करके जिले के सांसद, मंत्री व विधायको के घर ले जाकर बांधने का कार्य करेगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *