06 June, 2026 (Saturday)

नेपाल के लोगों के हितों की रक्षा राजतंत्र में सुरक्षितः पुष्पा भुसाल पृथ्वीनारायण शाह की मनाई गई 299वीं जयन्ती

( सिद्धार्थनगर )। नेपाल के सीमावर्ती कस्बा कृष्णनगर में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के तत्वावधान में आयोजित पृथ्वीनारायण शाहदेव की 299वीं जयन्ती पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में  मनायी गयी।
सोमवार को कृष्णनगर के गोलघर पर आयोजित  कार्यक्रम की मुख्यातिथि श्रीमती पुष्पा भुसाल राजौरिया ने कहा कि नेपाल के जनता के हितों की रक्षा सिर्फ राजतंत्र में ही संभव है। उन्होंने वर्तमान ओली सरकार के नीतियों की जमकर भर्त्सना की और लोगों को राजतंत्र के प्रति समर्पित भाव से एकजुट हो जाने की अपील की।
राप्रपा के केन्द्रीय सदस्य श्यामकुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुए राजतंत्र जिन्दाबाद व राष्ट्रीय एकता जिन्दाबाद के नारे लगाये। इस दौरान राजतंत्र के हिमायती व राप्रपा के केन्द्रीय सदस्य श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र व्यवस्था को परिवर्तित करके हम राजतंत्र स्थापित करेंगे। कहा कि राजतंत्र लाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि भाजपा नेता सुनील अग्रहरि, नारायणबहादुर सिंह, उवासं उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, प्रेम शंकर शुक्ला, विनय शर्मा, टुंग नाथ चैधरी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *