सीओ व थानाध्यक्ष ने चैकीदारों में किया कम्बल वितरण
( सिद्धार्थनगर )। शोहरतगढ क्षेत्राधिकारी राणा महेन्द्र प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर सिंह ने मानव सेवा सर्वोपरि कथन को चरितार्थ करते हुए शुक्रवार को ठंड को देखते हुए थाना परिसर में चैकीदारों में कंबल वितरण किया व मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
