06 June, 2026 (Saturday)

सामाजिक संस्था जनता का राज ने गरीबों,असहायों में बांटे कंबल

(सिद्धार्थनगर )। प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था जनता का राज द्वारा रात्रि में लगभग 250 किलो मीटर की दूरी तय करके जनपद के युवा साथियों के साथ गरीबों, असहायों में कम्बल वितरण किया गया।
31 दिसंबर की रात्रि 8 बजे से 1 जनरी 2021 की सुबह 5 बजे तक लगभग 9 घंटे लगातार सफर करते हुए जनपद के युवा शक्ति के साथ जनपद व अन्य जनपद के रेलवे स्टेशनो, शहरों एवं कस्बों जैसे बृजमनगंज, उस्का, नौगढ़, चिल्हिया, शोहरतगढ़, परसा, बढ़नी, इटवा, बांसी आदि बस स्टेशनों, रास्तों व चैराहों पर जहां भी गरीब, असहाय मिले उन्हें कम्बल भेट किया गया। लोगों ने कहा अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष रात्रि में खुले में निवास कर रहे गरीब, मजबूर व असहाय की संख्या कम मिली। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में मुख्य भूमिका संस्था डायरेक्टर अरुण कुमार त्रिपाठी ने निभाई। इस दौरान टीम समर्पण के अध्यक्ष सन्नी उपाध्याय, समाजसेवी नितेश पाण्डेय, युवा समाजसेवी विकास पाण्डेय और समाजसेवी अंशुमान त्रिपाठी की उपस्थिति रही। पूरा कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष देवेश मणि त्रिपाठी के निर्देशन में

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *