06 June, 2026 (Saturday)

राजकीय सेवा में हरिश्चंद्र मिश्र ने दायित्व का ईमानदारी से किया निर्वहनःडा. अशोक समारोह के माध्यम से सेवानिवृत्ति फार्मासिस्ट की हुई विदाई

(सिद्धार्थनगर )। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिद्धार्थनगर के चीफ फार्मासिस्ट हरिश्चंद्र मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनके 38 वर्ष से अधिक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सेवानिवृत्त हरिश्चंद्र मिश्र ने 1982 में अलीगढ़ जिले में बतौर फार्मासिस्ट कैरियर शुरू किया। उनकी राजकीय सेवा समाप्त होने पर डॉ योगेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने शॉल ओढ़ाकर व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने कहा कि चीफ फार्मासिस्ट हरिश्चंद्र मिश्र ने जीवन भर ईमानदारी एवं निष्ठा से नौकरी किए। किसी भी कर्मचारी व आम जनता की ओर से कभी कोई शिकायत नहीं मिली। ये अपने कर्त्तव्यांे का निर्वहन करने से कभी पीछे नहीं हटे।

इनके कार्यों को जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। श्री अशोक ने हरिश्चंद्र के 38 वर्ष के राजकीय सेवा का बेहतर बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डॉ राजेश कुमार अग्रहरी, रविन्द्र नाथ पांडेय, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, रामजी चैरसिया, अवधेश पांडेय, रामनिवास मिश्र, काशीनाथ मिश्र, श्रीराम मिश्र आदि मौजूद रहे और लोगों ने शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *