अंगवस्त्र व धार्मिक पुस्तक देकर कर्मचारियों ने की विदाई
( सिद्धार्थनगर )। बढनी ब्लाक में करीब ढाई वर्षों से तैनात कृषि अधिकारी राजपाल सिंह के सेवानिवृत होने पर विकास खण्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें मोमेन्टो, अंगवस्त्र तथा धार्मिक पुस्तक देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
बढनी विकास खण्ड मुख्यालय पर आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए कृषि अधिकारी राजपाल सिंह स्वभाव से मृदुभाषी सादा जीवन उच्च विचारों से ओतप्रोत है। समूचे विकास खण्ड में तैनात कर्मचारियों ने सदैव इनकी प्रशंसा ही की है। मेरे छः माह के कार्यकाल में किसी भी कर्मचारी व आम जनता की ओर से कभी कोई शिकायत नहीं मिली।
ये अपने कर्त्तव्यो का निर्वहन करने से कभी पीछे नहीं हटते थे। खण्ड तकनीकी प्रबन्धक विशाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त के मार्ग से हम सभी कर्मचारियों को गुजरना पड़ेगा यह एक शाश्वत प्रक्रिया है लेकिन हमें अपार कष्ट इसलिए है कि हमारे अभिभावक के रूप में रहे श्री सिंह से अब अनुभव और ज्ञान की बातें सीखने को नहीं मिलेगी। मौके पर मौजूद कर्मियों ने उन्हें धार्मिक पुस्तक गीता, गणेश व राधाकृष्ण का अप्रतिम चित्र तथा अंगवस्त्र भेट कर उनकी भावभीनी विदाई की। इस दौरान एडीओ पंचायत बांकेलाल, एडीओ आईएसबी राजेन्द्र प्रसाद, ग्राविअ राम सिंह, उदय प्रताप गौतम, मोतीलाल, महेश्वर पाण्डेय, धीरज, सतीश, विशाल, ग्राम प्रधान यशोदानन्द मिश्रा, गयासुद्दीन, बब्लू चैबे, रामसेवक यादव, शिवेन्द्र नाथ पाण्डेय, विक्रम कुशवाहा, कृष्णवीर सिंह, अकबाल अहमद, आदित्य चैधरी आदि मौजूद रहे।
