06 June, 2026 (Saturday)

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर साथिया केन्द्र का हुआ उदघाटन साथिया केन्द्र पर किशोर व किशोरियो के समस्याओं का किया जायेगा निस्तारण

( सिद्धार्थनगर )। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के प्रांगण में साथिया केंद्र का उद्घाटन बृहस्पतिवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके पटेल के द्वारा किया गया जिसमें चिकित्सक सहित एएनएम आशा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।
साथिया केंद्र का उद्घाटन करते हुए डॉ एसके पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा साथिया केंद्र को इसलिए बनाया गया ह कि इस केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मी गांव तथा कस्बों के विद्यालयों में जाकर 10 वर्ष से 19 वर्ष के बालक बालिकाओं से संपर्क कर उनमें हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी लेकर साथिया केंद्र पर आने के लिए प्रेरित करेगी तथा यहां आने के बाद में उनकी समस्याओं को सुनकर डॉक्टरों द्वारा निस्तारण किया जाएगा ।

कहा कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हारमोंस की वजह से किशोरियों में बदलाव होते हैं या किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है जो किसी को बताने में संकोच करती हैं। उसके बारे में जागृत करते हुए उनके समस्याओं का निस्तारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।

कहा कि आने वाले समय में किसी भी प्रकार की समस्या किशोर अथवा किशोरियों को ना आए इसके लिए साथिया केंद्र के कर्मचारी सदैव तत्पर रहेगे। इस दौरान चिकित्सक वीके सिंह, चिकित्सक डॉक्टर आरती, चिकित्सक विजय कुमार, चिकित्सक मृणालिका श्रीवास्तव ,सीनियर लैब टेक्नीशियन हरगोविंद मिश्र, जयशंकर दुबे, सुधांशु मिश्रा काउंसलर शीला यादव, एनम ममता पांडे, सरोज, मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *