06 June, 2026 (Saturday)

20 लीटर कच्ची और 300 किग्रा महुआ लहन बरामद बांसी

(सिद्धार्थनगर )। आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मिश्रौलिया थानान्तर्गत कई गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में 20 लीटर कच्ची व 300 किलो लहन बरामद किया गया।

संयुक्त अभियान मे टीम ने मिश्रौलिया थानान्तर्गत ग्राम जोकईला में गांव के पश्चिम में झाड़ियों में छिपाकर रखे गए लगभग 300 किग्रा महुआ लहन और लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किया। जिसको टीम ने मौके पर नष्ट कर अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया।

टीम को  जोकईला गांव में भी दो घरों से महुआ लहन बरामद हुआ जिसको टीम ने मौके पर ही नष्ट किया और एक आरोपित के खिलाफ आबकारी की धाराओं में केस दर्ज किया। इसके अतिरिक्त संयुक्त टीम ने ग्राम मंझरिया, सुभौली, कंकट्टी आदि गांव में छापेमारी की। दबिश के दौरान थाना प्रभारी मिश्रौलिया, आबकारी निरीक्षक इटवा राजेश आर्य, आबकारी निरीक्षक बांसी धर्मेन्द्र कन्नौजिया के साथ-साथ आबकारी और पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *