21 October, 2026 (Wednesday)

क्या टेस्ट क्रिकेट खत्म हो जाएगा? टी20 की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर क्या बोले आकाश चोपड़ा

जब से टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई है. लंबे फॉर्मेट के मैचों की लोकप्रियता में गिरावट देखने को मिली है. कई खिलाड़ी लंबे फॉर्मेट में खेलना नहीं चाहते हैं. टेस्ट क्रिकेट के साथ साथ वनडे क्रिकेट भी मर रहा है. लेकिन टेस्ट को लेकर लगातार बात हो रही है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इसपर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया है कि आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट रहेगा या फिर नहीं.

आकाश चोपड़ा ने कहा,” ये तभी शुरू हो गया था. जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी. टेस्ट क्रिकेट ओल्ड स्कूल की तरह है और पुराने स्कूल में कोई नहीं जाना चाहता. लेकिन टेस्ट क्रिकेट रहेगा.अभी भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली. लोगों ने उसे भी देखा. तो इसलिए टेस्ट क्रिकेट हमेशा रहेगा. बीसीसीआई भी टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव स्कीम लाई है. हम इसका स्वागत करते हैं. टेस्ट क्रिकेट एक स्किल की तरह है. यह फॉर्मेट रहेगा.”

पूर्व महिल क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा भी इस पैनल का हिस्सा थीं. अंजुम ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता सच में कम हो रही है. अब कोई भी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता है. जैसा कि आकाश ने कहा कि बीसीसीआई टेस्ट को बढ़ावा देने के लिए बिड कर रही है. इसी तरह इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड को भी करना चाहिए

पूर्व महिल क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा भी इस पैनल का हिस्सा थीं. अंजुम ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता सच में कम हो रही है. अब कोई भी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता है. जैसा कि आकाश ने कहा कि बीसीसीआई टेस्ट को बढ़ावा देने के लिए बिड कर रही है. इसी तरह इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड को भी करना चाहिए.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed